Medical
उत्तरकाशीउत्तराखण्ड

यमुनोत्री हाइवे पर सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

ADVERTISEMENTS Ad

विकासनगर:-  सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं, यहां यमुनोत्री हाईवे पर बंशीपुर के पास रविवार रात हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना उस समय हुई जब बारिश और अंधेरे के बीच दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं।
हादसे में लंबरपुर बरोटीवाला निवासी वेदांश (20), आसनपुल वार्ड नंबर आठ निवासी धोनी कश्यप (20) और हरबर्टपुर के विवेक विहार निवासी रमनदीप (17) ने दम तोड़ दिया। वहीं आसनपुल निवासी विवेक कश्यप और शाहपुर कल्याणपुर रामगढ़ निवासी अंकित गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों युवकों को धूलकोट स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

वरिष्ठ उपनिरीक्षक विकासनगर कोतवाली अशोक राठौड़ ने बताया कि रात में सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पांच युवक घायल पड़े मिले, जिन्हें तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन ने दम तोड़ दिया। अधिकारियों के मुताबिक हादसे के समय तेज बारिश और अंधेरा होने से दृश्यता कम थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉