Medical
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

सरयू नदी में बही युवती का 36 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं, एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू में जुटीं

ADVERTISEMENTS Ad

  सरयू नदी में गिरी 26 वर्षीय किरन का 36 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। मंगलवार को पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें किरन की तलाश में जुटी हैं स्कूटी दुर्घटना के बाद सरयू नदी में गिरी युवती का 36 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। बुधवार को भी तीन थानों की पुलिस व एसडीआरएफ की टीमें  नदी में लापता युवती की तलाश में जुटी रहीं। युवती का सुराग नहीं लगने से परिजनों की चिंताएं और अधिक बढ़ गई हैं। पिथौरागढ़ के बजेटी निवासी 26 साल की किरन और 23 साल की संगीता सोमवार को स्कूटी से हाट कालिका मंदिर गंगोलीहाट के लिए निकली थीं। शाम करीब सात बजे पनार पुल क्रॉस करने के बाद ठीक आगे स्कूटी अनियंत्रित हो गई। इससे किरन छिटककर सड़क से लगभग 10 मीटर नीचे सरयू नदी में जा गिरी, जबकि संगीता झाड़ियों में फंस गयी। हादसे की सूचना मिलते ही दन्या पुलिस मौके पर पहुंच गई और संगीता का सकुशल रेस्क्यू किया। वही, देर रात तक  किरन की तलाश चलती रही। 36 घंटे बीतने के बाद भी किरन का सुराग नहीं लग पाया है।
बुधवार को भी किरन की तलाश के लिए अल्मोड़ा के साथ पिथौरागढ़ व गंगोलीहाट पुलिस व एसडीआरफ की टीमें रेस्क्यू में जुटी हुई हैं। वहीं, किरन के पंचेश्वर नदी होते हुए बनबसा शारदा बैराज की ओर बहने की आशंका जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के सात जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, 27 और 28 जुलाई को भारी बारिश की संभावना
Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉