Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाली बेटियों को दी बधाई

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने वाली उत्तराखंड की प्रतिभाशाली बेटियों को फोन पर वार्ता कर बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENTS Ad

सीएम ने शांभवी और मीनल नेगी से फ़ोन पर बात कर दी बधाई

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad

सीएम ने किच्छा की शांभवी तिवारी द्वारा 46वीं रैंक और टिहरी की मीनल नेगी द्वारा 66वीं रैंक प्राप्त करने को प्रदेश के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद प्रदेश की बेटियां अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तराखण्ड का मान बढ़ा रही हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है ये उपलब्धि

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों प्रतिभाशाली बेटियां अपनी प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण से देश सेवा के पथ पर आगे बढ़ते हुए नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉