Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

दिल्ली विधानसभा चुनाव जीत में सीएम पुष्कर सिंह धामी का शानदार योगदान, जिन सीटों पर पार्टी के पक्ष में किया प्रचार, 80 फ़ीसदी पर पार्टी को मिली जीत

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। उत्तराखंड में निकाय चुनाव में शानदार जीत दिलाने के बाद  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दिल्ली विधानसभा चुनाव जिताने में शानदार योगदान रहा है। मुख्यमंत्री ने जिन सीटों पर पार्टी के पक्ष में प्रचार किया उनमें से 80 फीसदी पर पार्टी को जीत मिली है। बताते चलें कि दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड में यूसीसी लागू किए जाने के साथ ही, सख्त नकल विरोधी कानून और 19 हजार से अधिक पदों पर भर्ती को जोर शोर से उठाया। मुख्यमंत्री धामी की रैलियों में बड़ी संख्या में उमड़ रही मतदाताओं की भीड़ से पहले ही पार्टी की जीत के संकेत मिल रहे थे। मुख्यमंत्री ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में कुल 23 प्रत्याशियों के समर्थन में करीब 52 सभाएं की। जिसमें से 18 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। विदित है कि उत्तराखंड में कई ऐतिहासिक निर्णय लेने के बाद मुख्यमंत्री धामी का राष्ट्रीय राजनीति में कद बढ़ रहा है। पिछले दिनों अन्य राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भी उनका स्ट्राइक रेट शानदार रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मौसम विभाग ने 1 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट किया जारी, देहरादून समेत चार जिलों में भारी बारिश की आशंका
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉