Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पुलिस ने मोबाइल झपटमारी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार, दो नाबालिग संरक्षण में

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बनभूलपुरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हाल ही में हुई मोबाइल झपटमारी की घटनाओं का खुलासा किया।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लाल मस्जिद क्षेत्र निवासी जुबैर आलम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 3 अप्रैल की रात वह कैंचीधाम से सवारी छोड़कर रेलवे स्टेशन हल्द्वानी पार्किंग में वाहन खड़ा कर पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान रेलवे स्टेशन तिराहे पर काले रंग की केटीएम बाइक सवार तीन युवकों ने उनका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। इसके अलावा एक दिन पूर्व रोडवेज क्षेत्र में भी इसी तरह की मोबाइल झपटमारी की घटना सामने आई थी। दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

पुलिस अधीक्षक नगर मनोज कत्याल व क्षेत्राधिकारी अमित सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में गठित टीम ने रेलवे स्टेशन, रोडवेज और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साक्ष्यों के आधार पर 4 अप्रैल को गौला पार्किंग के पास से आरोपी फैजान अली (19 वर्ष), निवासी गौला गेट जवाहर नगर को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके दो नाबालिग साथियों को संरक्षण में लिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Ad

पूछताछ में आरोपियों ने शहर के विभिन्न स्थानों- रोडवेज, केएमयू स्टेशन, बेस अस्पताल, प्रेम टाकीज और राजपुरा रेलवे क्रॉसिंग-से मोबाइल झपटने की कई वारदातें कबूल कीं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक केटीएम ड्यूक बाइक (UKO4 AR 6839) तथा सैमसंग, रेडमी, ओप्पो, पोको, वनप्लस और मोटोरोला कंपनियों के कुल छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

इस सफल कार्रवाई पर एसएसपी ने पुलिस टीम को 1500 रुपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जगवीर सिंह, अपर उपनिरीक्षक हेमंत प्रसाद, कांस्टेबल हरीश रावत और दिलशाद अहमद शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉