Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कैंप कार्यालय में की जनसुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  कुमाऊं कमिश्नर एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, भूमि खरीद फरोख्त, बकाया धनराशि, राजस्व भूमि संबंधित प्रकरण, सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने, वाहन दुर्घटनाओं को रोके जाने, आपराधिक तत्वों पर लगाम लगाने, मार्ग पर अवैध अतिक्रमण हटाने सहित अन्य नागरिक समस्याओं से जुड़े मामलों की सुनवाई कर कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया।

ADVERTISEMENTS Ad

जनसुनवाई के दौरान रामनगर तहसील अंतर्गत भूमि संबंधी एक प्रकरण में आयुक्त के संज्ञान में आया कि ढिकुली में विगत 31 वर्षों से राजस्व विभाग द्वारा की जा रही बंदोबस्ती जो कि वर्तमान तक भी पूर्ण नहीं हुई है, इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए अपर जिलाधिकारी एवं उप जिलाधिकारी को तत्काल बंदोबस्ती कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

जनसुनवाई के दौरान गौजाजाली निवासी जरीन फातिमा द्वारा शिकायत दर्ज कराई कि सड़क में अतिक्रमण होने, अनियंत्रित रूप से खनन वाहन, बुग्गी खड़े रहने व सड़क में भवन निर्माण सामग्री डाले जाने के कारण सड़क में वाहन दुर्घटना होती रहती है। इसी वजह से विगत मांह एक 12 वर्ष की बच्ची की मृत्यु हो गई थी उन्होंने आयुक्त के सम्मुख तत्काल अतिक्रमण हटाने, अनियंत्रित वाहनों को हटाने आदि की मांग रखी।

ADVERTISEMENTS Ad

उक्त प्रकरण पर अत्यधिक नाराजगी व्यक्त करते हुए कुमाऊं आयुक्त ने नगर मजिस्ट्रेट, पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं परिवहन विभाग को तुरंत कार्रवाई करते हुए सड़क से अतिक्रमण हटाने के साथ ही अनियंत्रित रूप से खड़े खनन वाहन, बुग्गी एवं भवन निर्माण सामग्री आदि को हटाते हुए प्रवर्तन की नियमित कार्रवाई के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि सड़कों में अनियंत्रित रूप से खड़े वाहनों एवं भवन सामग्री डाले जाने के कारण वाहन दुर्घटनाएं होती हैं जिससे लोगों की जान भी चली जाती है उन्होंने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इस हेतु सख्त कार्यवाही एवं अभियान चलाया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 15 अक्टूबर तक सड़कों को गड्डा मुक्त करने के निर्देशों के चलते जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एजेंसियों को दिए आवश्यक निर्देश

जनसुनवाई में ईशा डंगवाल द्वारा अवगत कराया कि उनके द्वारा विगत मांह मई में शोरूम से नई स्कूटी क्रय की गई थी उन्हें एक नंबर आवंटित परिवहन विभाग द्वारा जारी किया गया। परंतु उनकी स्कूटी के नंबर से दूसरी स्कूटी भी संचालित हो रही है, जिसका चालान उनके मोबाइल पर आया है। इस सम्बन्ध में उन्होंने परिवहन विभाग से शिकायत भी की गई है। उक्त प्रकरण को गंभीरता पूर्वक लेते हुए कुमाऊं आयुक्त ने परिवहन, पुलिस विभाग एवं स्कूटी कंपनी के डीलर को मौके पर बुलाकर इस सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए उन्हें तत्काल जांच करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर प्रकरण है एक नंबर की दो स्कूटी अगर संचालित हो रही है तो उसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में लम्पी वायरस की दस्तक: 163 टीमें मैदान में 122301 पशुओं का टीकाकरण, 42 नमूने जांच के लिए भेजे गए, तीन पशु मिले संक्रमित, पशु परिवहन पर भी लगाया गया प्रतिबंध

जनसुनवाई में हल्दूचौड़ निवासी भुवन चंद्र द्वारा ग्रामीण बैंक से लिए गए ऋण अदायगी के संबंध में अपनी समस्या रखी और सरफेसी की कार्यवाही रोके जाने की मांग की। उक्त प्रकरण पर सुनवाई करते हुए कुमाऊं आयुक्त ने उपजिलाधिकारी हल्द्वानी एवं ग्रामीण बैंक के अधिकारियों को जांच करते हुए समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में अशोक सक्सेना एवं गोरी द्वारा गौलापार क्षेत्र में क्रय की गई भूमि में धोखाधड़ी का मामला रखा इस सम्बन्ध में अन्य पक्षों को भी बुलाया गया। इस पर उक्त भूमि वन विभाग की होने पर कुमाऊं आयुक्त ने वन विभाग को तत्काल उक्त भूमि को अपने कब्जे में लेते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान भूमि संबंधित एक प्रकरण पर कार्यवाही करते हुए कुमाऊं आयुक्त ने भूमि स्वामी को तत्काल 50 हजार की धनराशि लौटाने के निर्देश बिचौलिए व्यक्ति को दिए।

जनसुनवाई में सविता बिंजोला निवासी खटीमा द्वारा विक्रय की गई भूमि की धनराशि क्रेता से लौटाने की मांग रखी। संबंधित प्रकरण पर कुमाऊं आयुक्त ने पुलिस क्षेत्राधिकारी खटीमा को एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए। शनिवार को कुमाऊं आयुक्त ने विभिन्नशिकायतों को सुनते हुए अनेक का मौके पर ही समाधान किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉