Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

वार्ड संख्या 51 एवं 52 में जन सुविधा शिविरों का आयोजन, एक ही मंच पर विभिन्न समस्याओं का निस्तारण

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- जिलाधिकारी  के निर्देशानुसार हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार 20 अगस्त को जन सुविधा शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

वार्ड संख्या 51 एवं 52 के लिए शिविरों का आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे जनमिलन केंद्र, हल्द्वानी में किया। इन शिविरों में विद्युत, जल संस्थान, सिंचाई, पूर्ति आदि विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में बड़ी संख्या में नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई। शिविर के दौरान नागरिकों ने अपनी समस्याएं सीधे विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखीं। प्राप्त शिकायतों का विधिवत पंजीकरण कर उनका निस्तारण किया गया तथा आवश्यक मामलों को अग्रिम कार्यवाही हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। इस पहल से नागरिकों को एक ही मंच पर विभिन्न विभागीय सुविधा प्राप्त हुई। शिविर में आधार सेवा के अंतर्गत कुल 46 आधार कार्ड बनाए एवं संशोधित किए गए। विद्युत विभाग में 2 शिकायतें दर्ज हुईं, विभाग द्वारा इन प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

पूर्ति विभाग में कुल 11 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें राशन कार्ड में पता एवं फोटो संशोधन, नया राशन कार्ड बनवाने, नाम जोड़े जाने तथा ऑनलाइन प्रक्रिया से संबंधित शिकायतें सम्मिलित थीं। नगर निगम से संबंधित शिकायतें स्ट्रीट लाइट की मरम्मत से जुड़ी थीं, जिसका की मौके पर समाधान कर दिया गया शिविर में यूनिफॉर्म सिविल कोड  के अंतर्गत विवाह पंजीकरण हेतु नागरिकों के आवेदन भी प्राप्त हुए। जल संस्थान से संबंधित 1 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें जलापूर्ति न होने की समस्या से संबंधित थी। विभाग द्वारा तत्काल जांच कर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

ADVERTISEMENTS Ad

शिविर में वार्ड 51 के पार्षद  मुकेश बिष्ट तथा वार्ड 52 के पार्षद श्री रेखा बिनवाल सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। नागरिकों ने इन शिविरों को अत्यंत उपयोगी एवं जनसहायक बताते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस आयोजन ने प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधे संवाद को और सुदृढ़ किया तथा समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक प्रभावी पहल सिद्ध हुई।
इस क्रम में, कल दिनांक 21 अगस्त को वार्ड संख्या 50 का पार्षद कार्यालय हल्द्वानी में एवं 49 का तारा टेंट हाउस कुसुम खेडा हल्द्वानी में आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा अपील की गई है कि अधिक से अधिक नागरिक इस शिविर में सम्मिलित होकर अपनी समस्याएं विभागीय अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करें, ताकि उनका समय पर निस्तारण किया जा सके। इस पहल से क्षेत्रवासियों को उनके घर के समीप ही सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे विभागीय कार्यालयों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी एवं नागरिकों का समय एवं धन दोनों की बचत होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉