Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

सप्ताह में 5 दिन बैंकिंग और 12 सूत्री मांगों को लेकर 24 और 25 मार्च को बैंक कर्मी रहेंगे हड़ताल पर

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। सप्ताह में पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने समेत 12 सूत्रीय मांगों के लिए बैंककर्मी अगले सप्ताह सोमवार और मंगलवार को हड़ताल पर रहेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 24 और 25 मार्च को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इसी के समर्थन में उत्तराखंड के बैंक कर्मियों ने भी हड़ताल का फैसला लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तरांचल बैंक इम्पलाइज यूनियन के कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए यूनियन के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन ने बताया कि यूनियस के तहत देशभर के बैंककर्मियों के नौ संगठनों ने दो दिवसीय हड़ताल का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि बैंक में पांच दिवसीय बैंकिंग, रिक्त पदों पर भर्ती, लंबित मुद्दों का समाधान समेत 12 सूत्री मांगों के लिए बैंककर्मी लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन, सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों के दृष्टिगत हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया अभियान, खाद्य पदार्थों के लिये नमूने
Ad

यूनियन के संयोजक इंद्र सिंह रावत व गोपाल तोमर ने बताया, देशभर में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक में करीब एक लाख 40 हजार पद रिक्त है। इसमें से उत्तराखंड में करीब सात फीसदी पद खाली पड़े हैं। उधर, आरबीआई, बीमा कंपनियों समेत पूरे वित्तीय क्षेत्र के कर्मचारी पांच दिन कार्य कर रहे हैं। ऐसे में बैंकों में भी पांच दिन की बैंकिंग को लागू किया जाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने विकास कार्यों और योजनाओं को लेकर की समीक्षा बैठक, शहरों के मास्टर प्लान को विशेष महत्व, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉