Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जिला पंचायत सीट से भाजपा प्रत्याशी बेला तोलिया का जनसंपर्क अभियान जारी, विकास के नाम पर मांगा वोट

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- जिला पंचायत सीट से भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी बेला तोलिया का जन संपर्क अभियान जारी है। घर-घर जाकर जनता से संपर्क करने के दौरान उन्हें जबरदस्त समर्थन मिला। भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग प्रचार में उनके साथ नजर आए।

ADVERTISEMENTS Ad

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकीं बेला तोलिया ने जनसंपर्क के दौरान कहा कि उनके पिछले कार्यकाल में रामडी आनसिंह क्षेत्र में सबसे अधिक विकास कार्य हुए, जिनका लाभ जनता को सीधे तौर पर मिला है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भी जनता उन्हें भारी बहुमत से जिताकर पुनः सेवा का अवसर देगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

प्रचार के दौरान बेला तोलिया ने विपक्षी प्रत्याशियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ उम्मीदवार भाजपा कार्यकर्ता होने का झूठा दावा कर पार्टी के चिन्ह व वरिष्ठ नेताओं की तस्वीरों का दुरुपयोग कर रहे हैं, जिससे मतदाताओं में भ्रम फैल रहा है। उन्होंने इस मामले में जिला संगठन और प्रदेश नेतृत्व से शिकायत करने की बात कही।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad

प्रचार कार्यक्रम में भाजपा चुनाव प्रभारी प्रताप बोरा, मंडल अध्यक्ष संदीप सनवाल, महामंत्री प्रकाश पटवाल, अक्षय सुयाल, अलका जीना, आभा गोस्वामी, जिला मंत्री कमल किशन पांडे, सुरेश गौड़, कैप्टन सोबन सिंह, प्रकाश आर्या, ललित आर्या, मुकेश कुमार, पंकज , चंपा नेगी समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉