Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

जिले को अपराध मुक्त बनाने को लेकर एसएसपी मणिकांत मिश्रा की कार्यवाही जारी, पुलिस की ताबड़तोड़ फायरिंग में एक बदमाश गिरफ्तार दूसरा फरार

ADVERTISEMENTS Ad

उधम सिंह नगर जिले को अपराधमुक्त बनाने को लेकर एसएसपी मणिकांत मिश्रा की कार्यवाही लगातार जारी है मुठभेड़ में एक बदमाश की गिरफ्तारी के 12 घण्टे बाद मुठभेड़ में फरार चल रहे बदमाश को फिर मुठभेड़ के बाद अपनी गिरफ्त में लिया है इस दौरान पुलिस और बदमाश के बीच कई राउण्ड फायरिंग हुई जिसमे बदमाश को गोली लगी है इस बदमाश की शिनाख्त साजिद उर्फ काला जो के रूप में हुई है जो टांडा बदली जिला रामपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार जसपुर क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच कल हुई मुठभेड़ में फरार चल रहे बदमाश साजिद और उसके एक साथी के कुंडा क्षेत्र में रहने की जानकारी मुखबिर द्वारा एसएसपी को मिली जिस पर उन्होंने एक टीम का गठन कर बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए जिस पर पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया इस दौरान साजिद और एक व्यक्ति मोटरसाइकिल में भागते हुए दिखाई दिए पुलिस ने पीछा किया तो उन्होंने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग शुरू कर दी जिसमे साजिद को गोली लग गयी और मोटरसाइकिल गिर गयी जबकि दूसरा व्यक्ति फरार हो गया घायल साजिद को प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रैफर किया गया है बदमाश साजिद के पास से पुलिस ने एक 315 बोर का तमंचा एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस समेत लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी मणिकांत मिश्रा मौके पर पंहुचे और पुलिस कर्मियों का हौसला बढ़ाया और कार्यवाही की तारीफ की और गिरफ्त में आये साजिद से पूछताछ की एसएसपी मणिकांत ने बदमाशों को चेतावनी देते हुए कहा है की बदमाश उधमसिंहनगर में अपराध करना छोड़े  या जनपद से भाग जाए पुलिस की बदमाशों के खिलाफ सख़्त कार्यवाही चलती रहेगी

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हादसा: गंगनहर में डूबने से चार कावंड़ियों की मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी, रेस्क्यू अभियान के बाद शव बरामद
Ad

पुलिस गिरफ्त में आये साजिद का आपराधिक इतिहास

1.Fir no.683/2018 u/S 392 ps टांडा जिला रामपुर

2.Fir no.685/2018 u/S 307 ps टांडा जिला रामपुर

यह भी पढ़ें 👉  जिला शिक्षा अधिकारी ने किया काशीपुर ब्लॉक के चार विद्यालयों का निरीक्षण, अनियमितता मिलने पर प्रधानाध्यापक को किया निलंबित, अन्य शिक्षकों का वेतन रोकने के निर्देश

3.Fir no.686/2018 u/S 3/25 arms act ps टांडा जिला रामपुर

• Fir no.411/2018 u/S 392 ipc ps टांडा जिला रामपुर

• Fir no.1364/2011 u/S 392 ipc ps टांडा जिला रामपुर

• Fir no.832/2011 u/S 363/366ipc ps टांडा जिला रामपुर

• Fir no.421/2010 u/S 379 ipc ps टांडा जिला रामपुर

• Fir no.1345 /2011 u/S 379 ipc ps टांडा जिला रामपुर

• Fir no.569 /2011 u/S 395 ipc ps टांडा जिला रामपुर

• Fir no.569 /2011 u/S 395 ipc ps कटघर जिला मुरादाबाद

• Fir no.318 /2012 u/S 25 Arms act ps कटघर जिला मुरादाबाद

• Fir no.460 /2014 u/s 8/20 ndps act ps टांडा जिला रामपुर

• Fir no.461 /2014 u/s 4/25 arms act ps टांडा जिला रामपुर

• एक लूट 2023 की बाजपुर

• एक लूट 2023 कुंदरकी मुरादाबाद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉