Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर्वतीय उत्थान मंच में महिला रामलीला में वर्चुअल माध्यम से हुए शामिल, कहा भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलना है

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- आज शनिवार शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी के हीरानगर पर्वतीय उत्थान मंच में पुनर्नवा महिला समिति द्वारा आयोजित महिला रामलीला में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री ने अपने वर्चुअल संबोधन के जरिए महिला रामलीला का अभिनव मंचन करा रही आयोजन समिति को अपनी तरफ से बधाई दी। इस दौरान  उन्होंने कहा कि हमें भगवान श्रीराम के आदर्श में चलना है। और केंद्र के साथ ही उत्तराखंड की सरकार भी भगवान श्रीराम के संदेश पर चलने की कोशिश कर रही है। यही वजह है कि साल 2014 के बाद भारत लगातार सांस्कृतिक और धार्मिक उत्थान की तरफ बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के सभी धार्मिक स्थलों का पुनर्निर्माण हो रहा है। जिसमें काशी विश्वनाथ से लेकर मथुरा अयोध्या और उत्तराखंड में मौजूद मठ-मंदिर और चारों धाम शामिल हैं। अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य और दिव्य मंदिर लगातार वृहद रूप लेता जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री उत्तराखंड से बेहद प्रेम करते हैं, और वह यहां के सांस्कृतिक और धार्मिक वैभव को और ज्यादा समृद्ध करने के लिए यहां के धार्मिक स्थलों का पुनर्निर्माण करवा रहे हैं। केदारपुरी से अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने यह घोषणा की थी कि 21 वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। और हम उसे और बढ़ा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आदि कैलाश यात्रा ऐतिहासिक रही है। प्रधानमंत्री ने जब से आदि कैलाश यात्रा की है तब से लेकर अब तक वहां धार्मिक पर्यटन को पंख लगा चुके हैं। यही नहीं देश के अंतिम गांवों को भी प्रधानमंत्री देश का प्रथम गांव बना चुके हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि उन्हें भी प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप उत्तराखंड को आगे बढ़ाने के लिए भगवान श्रीराम के बताए सच और ईमानदारी के रास्ते पर चलना होगा। तभी 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक बन पाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

मुख्यमंत्री के वर्चुअल सम्मेलन के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता श्याम अग्रवाल, बीजेपी के जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, उत्तराखंड में दाईत्वधारी शंकर कोरंगा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद दर्मवाल, मधुकर क्षोत्रिय, विनीत अग्रवाल, शांति जीना, लता बोरा आदि सहित दर्शक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉