Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

जल और सीवर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, सरचार्ज माफी की अवधि को 31 मार्च तक बढ़ाया

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा पर अमल करते प्रदेश के जल और सीवर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। जल और सीवर के अवशेष देयकों के एकमुश्त भुगतान पर सम्पूर्ण सरचार्ज माफी की अवधि को अगले वर्ष 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दिया गया है।
मुख्यमंत्री धामी ने आम उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बीते नवंबर माह में जल और सीवर के अवशेष देयकों का 31 दिसंबर तक एकमुश्त भुगतान किए जाने पर विलंब शुल्क की धनराशि को शत प्रतिशत माफ करने की घोषणा की थी। बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने इसका लाभ उठाया है। अब मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुनः जल व सीवर माफी के अवशेष देयकों के एकमुश्त भुगतान करने की दशा में विलंब शुल्क की शत प्रतिशत माफी की अवधि को अगले वर्ष 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में आज मंगलवार को तेज बारिश के आसार, प्रशासन ने की अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉