Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

एसकेएम स्कूल में तीन दिवसीय अंतरविद्यालय बास्केटबॉल चैंपियनशिप ‘एसकेएम कप-7’ का शुभारंभ

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- रामपुर रोड स्थित एस.के.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीन दिवसीय अंतरविद्यालय बास्केटबॉल चैंपियनशिप ‘एसकेएम कप-7’ का शुभारंभ बृहस्पतिवार को हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि हल्द्वानी-काठगोदाम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट, विद्यालय की प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा, उप-प्रधानाचार्या भामिनी चौहान जोशी तथा प्रशासक ऋषभ जोशी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
प्रतियोगिता में हल्द्वानी क्षेत्र के लगभग 20 विद्यालयों की 40 टीमों (बालक एवं बालिका वर्ग) ने भाग लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन निवेश में पांच से सात प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगी, सेवानिवृत्त बुजुर्ग को बनाया शिकार, शुरुआत में आठ लाख रुपये लौटाकर जीता भरोसा, पांच नामजद समेत छह पर मुकदमा
Ad

पहले दिन खेले गए मुकाबलों में बालिका वर्ग में
सेंट लॉरेंस ने गुरुकुल को 14-12 से हराया। एच.डी. फाउंडेशन ने शेम्फोर्ड को 10-6 से पराजित किया।

ADVERTISEMENTS Ad

यूनिवर्सल ने निमोनिक्स को 18-4 से मात दी। सेंट थेरेसा ने नैनी वैली को 14-12 से हराया। बालक वर्ग में एसकेएम. ने निर्मला को 48-05 से हराया। इंस्पिरेशन ने सेंट लॉरेंस को 29-11 से मात दी।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से ल्वेशाल गांव को मिली लिफ्ट सिंचाई योजना की सौगात, 2 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से बनेगी सिंचाई योजना, किसानों को मिलेगा लाभ

गुरुकुल ने डीपीएस. को 30-16 से और क्वींस ने शिवालिक को 10-0 से हराया।
शिवालिक और वेंडी की बालिका टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला जारी था।
प्रतियोगिता के अगले चरण के मुकाबले शुक्रवार को खेले जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉