नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में 12.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

हल्द्वानी:- ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बनभूलपुरा पुलिस ने गफूर बस्ती क्षेत्र से एक युवक को 12.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर को एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान बनभूलपुरा पुलिस टीम ने गफूर बस्ती में चेकिंग की। इस दौरान अमन सिद्दीकी (32) पुत्र आफताब सिद्दीकी, निवासी गफूर बस्ती, बनभूलपुरा को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके कब्जे से 12.20 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में मुकदमा संख्या 173/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक गगनदीप सिंह, कांस्टेबल सुनील कुमार और कांस्टेबल दिलशाद अहमद शामिल रहे।











