Medical
उत्तराखण्डधर्म/संस्कृतिनैनीताल

पंजाबी जन कल्याण समिति ने धूमधाम से मनाया लोहड़ी उत्सव, “वॉइस आफ पंजाब” सिंगर मनीष कबीर ने दी मंच पर धमाकेदार प्रस्तुति

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी।  शकुंतलम लाॅन रामपुर रोड हल्द्वानी में पंजाबी जनकल्याण समिति के द्वारा धूमधाम से गुरु मां लोहड़ी उत्सव मनाया गया, जिसमें वॉइस ऑफ़ पंजाब  सिंगर मनीष कबीर व उनकी टीम के कलाकारों ने लोहड़ी प्रज्जवलन एवं मंच पर धमाकेदार पंजाबी थीम पर प्रस्तुति दी।

ADVERTISEMENTS Ad

संस्था के द्वारा हर साल की भांति इस साल भी संस्था ने खूब धूमधाम से लोहड़ी उत्सव का आयोजन किया ।  विभिन्न डांस एकेडमी के लगभग 200 बच्चे अपनी प्रस्तुति पंजाबी लोहड़ी थीम पर दी, समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाली दो संस्थाए चार साहिबजादे ग्रुप व इनर व्हील क्लब को हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति द्वारा मानव ढींगरा ने अपने पिताजी जी स्वर्गीय प्यारा चंद ढींगरा स्मृति में संस्था सम्मान से सम्मानित किया गया। लोहड़ी उत्सव में दसवीं और बारहवीं में जिन पंजाबी बच्चों ने 85% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं उन्हें स्वर्गीय रमेश चंद्र मोंगा की स्मृति में आम्रपाली यूनिवर्सिटी द्वारा मेधावी सम्मान से सम्मानित किया। जिन नवजात बच्चों एवं जिन नव विवाहित पंजाबी जोड़ों की पहली लोहड़ी है उनके साथ संस्था लोहड़ी प्रज्जवलित की गई एवं उनको उपहार भी दिए गए ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को अदालत ने सुनाई 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा, 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया
Ad

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र एवं गोवा भगत सिंह कोशियारी, भाजपा अल्मोड़ा प्रभारी प्रदीप बिष्ट, आदि रहे। कार्यक्रम में मुख्य प्रायोजक गुरु मां इलेक्ट्रॉनिक्स, आम्रपाली यूनिवर्सिटी, आशियाना फर्नीचर, उषा ट्रेडर्स, शकुंतलम बैंक्विट, तनिष्क, होटल अशोका दी ग्रैंड, जी के फोटो वर्ल्ड, दीप कैटरर्स, आदि रहे। मंच पर संचालन पंजाबी वूमेन क्लब की नीतू साहनी व हरिमोहन अरोड़ा ने किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की बढ़ाई चिंता, 49 मरीजों की पुष्टि, राजधानी देहरादून में सबसे अधिक 34 मामले
Ad

प्रायोजक अभिमन्यु ढींगरा, संजय पसरीचा, कपिल आर्या, शालिनी, आस्था गुम्बर, उमंग वासुदेवा, अंकुर बजाज, आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन अरोड़ा, संरक्षक सुभाष मोंगा, कश्मीरी लाल साहनी, रमेश सडाना, अध्यक्ष प्रदीप कक्कड़, महामंत्री मुकेश ढींगरा, उपाध्यक्ष संजीव आनंद, उमंग वासुदेवा, राजीव बग्गा, प्रेम मदान, पुनीत साहनी, दिनेश मानसेरा, ज्ञान स्वरूप ग्रोवर, चन्द्र शेखर वर्मा, कनिष्क धींगरा, राजीव वाही, अशोक राजपाल, डा. अतुल राजपाल, महेश आहूजा हन्नी, पंकज कपूर, किशन लाल राजपाल, रश्मि राजपाल, पूनम क्वात्रा, पूजा बग्गा, अनीमेष गिरधर, आदि उपस्थित थे ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉