Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जागेश्वर धाम दर्शन को जा रहे लोगों की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दो युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  गेठिया के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। उन्नाव (उत्तर प्रदेश) से जागेश्वर धाम के दर्शन के लिए जा रहे चार लोगों की कार अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad

डायल 112 के माध्यम से सूचना मिलते ही तल्लीताल पुलिस, एसडीआरएफ फायर ब्रिगेड की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। काफी मशक्कत के बाद खाई में गिरे वाहन से सभी घायलों और मृतकों को बाहर निकाला गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की पहचान अतुल दुबे (26 वर्ष) और श्याम (30 वर्ष), निवासी पीतांबर नगर, उन्नाव के रूप में हुई है।
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान अभिराज (26 वर्ष) और अंकित चौधरी (25 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बी.डी. पांडे जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है, हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉