Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड: 14 जून को आयोजित होने वाली स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा को लेकर एडवाइजरी जारी, आयोग ने निर्धारित समय से एक दिन पहले पहुंचने की दी सलाह

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 14 जून को आयोजित होने वाली स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी, चारधाम यात्रा के चलते बढ़े यातायात दबाव और कैंची धाम में नीम करौली बाबा के वार्षिकोत्सव को देखते हुए आयोग ने परीक्षार्थियों को निर्धारित तिथि से एक दिन पहले अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर में पहुंचने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

आयोग की ओर से जारी अपील में कहा गया है कि परीक्षा अवधि के दौरान राज्य के कई जिलों में मौसम और यातायात दोनों चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। ऐसे में दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले अभ्यर्थियों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ समेत कई जिलों में भारी बारिश और कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में खराब मौसम के कारण सड़क मार्ग प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा नैनीताल जिले के कैंची धाम में आयोजित होने वाले नीम करौली बाबा के वार्षिकोत्सव के कारण नैनीताल, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना है। वहीं चारधाम यात्रा के चलते ऋषिकेश, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली की ओर जाने वाले मार्गों पर पहले से ही वाहनों का दबाव बना हुआ है।

स्थिति को और चुनौतीपूर्ण बनाने वाली बात यह है कि 13 और 14 जून  (वीकेंड) के दिन हैं। ऐसे में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल समेत राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे 13 जून को ही अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर में पहुंच जाएं और परीक्षा केंद्र का पूर्व में निरीक्षण कर लें। इससे परीक्षा के दिन होने वाली संभावित असुविधाओं से बचा जा सकेगा।

आयोग के सचिव एन.एम. डुगरियाल द्वारा जारी अपील में यह भी कहा गया है कि अभ्यर्थी यात्रा के दौरान स्थानीय प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा मौसम और सड़क मार्गों की स्थिति की जानकारी लेते रहें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉