Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनानैनीताल

दो वाहनों की टक्कर में 7 लोग गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने 108 की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी मार्ग में ताकुला के पास दो वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बीडी पांडे अस्पताल में उपचार के बाद दो घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जैतारण निवासी राजेन्द्र चौधरी टैक्सी वाहन (आरजे 19-टीबी-1562) से राजस्थान के संतोष कुमार शर्मा उनकी पत्नी दुर्गा शर्मा और बेटे पंकज शर्मा को नैनीताल घुमाने लाए थे। गुरुवार को वह पर्यटकों को लेकर वापस लौट रहा थे। उनका वाहन ताकुला के समीप पहुंचा ही था कि अचानक सामने से एक ऑल्टो यूके 03टीए-1464 आ गया। ऑल्टो वाहन की गति तेज होने के कारण दोनों चालकों ने नियंत्रण खो दिया, जिससे दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। वाहनों की टक्कर में वाहन सवार सभी चोटिल हो गए। राहगीरों ने तत्काल हादसे की सूचना पुलिस को दी।सूचना पर एएसआई सुनील कुमार और चीता कांस्टेबल अमित गहलोत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर घायलों को 108 की मदद से बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद करिश्मा और हेमा देवी को रेफर कर दिया गया है। एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि दोनों वाहन चालकों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉