Medical
उत्तराखण्ड

जिले में ऑपरेशन प्रहार अभियान जारी: चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब साढ़े तीन लाख के जेवर किये बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर:-  “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब साढ़े तीन से चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार 15 मई को पीरूमदारा क्षेत्र निवासी उर्मिला पत्नी संजय सिंह ने थाना रामनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उनके घर से सोने और चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए हैं। मामले में एफआईआर संख्या 153/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी रामनगर अमित सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने सुरागरसी और पतारसी के साथ लगभग 55 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान 23 मई को तुमड़िया डैम के पास चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को रोका गया। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से सोने और चांदी के आभूषण बरामद हुए। मौके पर बुलाए जाने पर वादिनी ने बरामद गलोबंद, मंगलसूत्र, मांगटीका और चांदी के बिछुओं को अपना चोरी गया सामान बताया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पैशन प्रो मोटरसाइकिल संख्या UK18-9833 भी बरामद कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनवर अली निवासी कुंडा, ऊधम सिंह नगर और सद्दाम हुसैन निवासी भोजपुर, मुरादाबाद के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक अनवर अली पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है, जबकि दूसरे आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

पुलिस टीम में उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, कांस्टेबल विजेंद्र सिंह, अशोक कंबोज और संजय सिंह शामिल रहे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉