Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां शुरू, कुल 215602 परीक्षार्थी पंजीकृत

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर:-  उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। परीक्षा केंद्रों की संख्या और सूची जारी किए जाने के बाद अब बोर्ड ने परीक्षार्थियों के रोल नंबर जारी करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। बोर्ड की ओर से शीघ्र ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के रोल नंबर जारी किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी
Ad

परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने शनिवार को बताया कि इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 2,15,602 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें 1,12,688 हाईस्कूल और 1,02,914 इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी की जा रही हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉