Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ 10 दिसंबर को विशाल रैली का आयोजन

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस 10 दिसंबर को हल्द्वानी शहर में तमाम सामाजिक संगठन एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड में 10 बजे से एक विशाल रैली आयोजित करेंगे। इसके बाद बांग्लादेश की सरकार को हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कठोर कदम उठाने के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

बांग्लादेश की धार्मिक सहिष्णुता एवं मानवाधिकार के लिए खतरा बन चुके बांग्लादेश के राजनीतिक माहौल में हिंदू समुदाय पर हो रहे हमले, आगजनी, हत्याएं और बलात्कार जैसी घटनाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों ने आज भारतीय जनता पार्टी कुमाऊं संभाग कार्यालय में एक बैठक आयोजित कर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर आक्रोश व्यक्त हुए आगामी 10 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के दिन विशाल रैली निकालने की योजना बनाई । हिंदू समुदाय के तमाम सामाजिक संगठनों ने भारी संख्या में रैली में पहुंचने का आह्वान किया है।
बैठक में पहुंचे सामाजिक संगठनों ने अपने वक्तव्य में बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के पूजा स्थलों को तोड़े जाने, आगजनी की घटना को अंजाम देने, महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार जैसी घटना को अंजाम देने की घोर निंदा करते हुए, 10 दिसंबर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के दिन हिंदू समुदाय पर किए जा रहे अत्याचार के विरोध में विशाल रैली के आयोजन के लिए अलग अलग सामाजिक संगठनों को जिम्मेदारियां सौंपी, इस दौरान आम जनता से भी रैली में पहुंचने की अपील सोशल मीडिया, घर घर संपर्क एवं गोष्ठी के माध्यम से की जाएगी। मोहल्ला स्तर पर युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों से संपर्क करने के लिए टोलियों का गठन किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नि:शुल्क परामर्श स्वास्थ्य शिविर में 124 मरीजों की जांच, हड्डी एवं शुगर संबंधी रोगों और योग के बारे में दिया परामर्श
Ad

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की घटनाओं को चिंताजनक बताते हुए समाज के हर वर्ग से सहभागिता करने एवं विशाल रैली में प्रतिभाग करने की अपील की गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने विकास कार्यों और योजनाओं को लेकर की समीक्षा बैठक, शहरों के मास्टर प्लान को विशेष महत्व, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ad

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रशासक जिला पंचायत बेला तोलिया, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत , लालकुआं मोहन सिंह बिष्ट, सुरेश भट्ट, दिनेश आर्य, अनिल कपूर डब्बू, प्रदीप बिष्ट, सह मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट, भाजपा जिला महामंत्री नवीन भट्ट समेत सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉