Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला 27 अप्रैल से 1 मई तक पांच दिवसीय जनपद नैनीताल भ्रमण पर, पारंपरिक तरीके से कुमाऊँनी टोपी और शॉल ओढ़ाकर अधिकारियों ने किया स्वागत

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर:-  जिले के भ्रमण पर पंहुचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का सोमवार को रामनगर पहुंचने पर नैनीताल सांसद अजय भट्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, अपर प्रमुख वन संरक्षक विवेक पाण्डे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी, कॉर्बेट पार्क के निदेशक साकेत बडोला ने उनका स्वागत किया। माननीय अध्यक्ष का स्वागत उत्तराखंडी परंपरा और स्थानीय संस्कृति के साथ किया गया। कुमाऊंनी टोपी, शॉल और पारंपरिक तरीके से अतिथि सत्कार किया गया। प्राप्त सूचना अनुसार माननीय लोकसभा अध्यक्ष 27 और 28 अप्रैल को जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले चार दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना, चटक धूप खिलने से मिलेगी राहत, अधिक ऊंचाई वाली क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार
Ad

29 अप्रैल, 2026 (बुधवार) को लोकसभा अध्यक्ष पूर्वाह्न 10:00 बजे जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान, रामनगर से प्रस्थान कर मध्यान्ह 12:00 बजे नैनी रिट्रीट नैनीताल पहुंचेंगे जहां अल्प विश्राम करेंगे तत्पश्चात नैनी रिट्रीट से प्रस्थान कर अपराह्न 12:30 बजे से एटीआई, नैनीताल में वन पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता करेंगे

ADVERTISEMENTS Ad

और एटीआई से नैनी रिट्रीट के लिए प्रस्थान करेंगे। अपराह्न 3:45 बजे नैनी रिट्रीट से प्रस्थान कर अपराह्न 4:00 बजे से एटीआई, नैनीताल में पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ वार्ता करेंगे। सायं 6 बजे नैना देवी मंदिर के दर्शन कर स्थानीय दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करेंगे और रात्रि विश्राम नैनी रिट्रीट, नैनीताल में करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर 17 और 18 अक्टूबर को विशेष डायवर्जन प्लान जारी: शटल सेवा के जरिए पर्यटक भवाली और कैंची धाम मंदिर तक पहुंचेंगे, निर्धारित पार्किंग में खड़े करने होंगे वाहन
Ad

माननीय अध्यक्ष 30 अप्रैल, 2026 (गुरुवार) को पूर्वाह्न 10 बजे नीमकरौरी बाबा, श्री कैंचीधाम के दर्शन हेतु प्रस्थान करेंगे और नैनीताल का स्थानीय भ्रमण कर रात्रि विश्राम नैनी रिट्रीट में करेंगे। तथा 1 मई, 2026 (शुक्रवार) लोकसभा अध्यक्ष पूर्वाह्न 9:30 बजे (सड़क मार्ग से) नैनीताल से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉