Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

डॉ कमलेश पांडे ने कुमाऊँ-मंडल के नए स्वास्थ्य निदेशक का कार्यभार संभाला, विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया स्वागत

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- बेस अस्पताल हल्द्वानी के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कमलेश कुमार पांडे ने आज मंगलवार को कुमाऊं मंडल के नए स्वास्थ्य निदेशक के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

ADVERTISEMENTS Ad

पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. पांडे ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाया जाएगा और मंडल के जिला अस्पतालों में व्याप्त खामियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही मंडल के सभी जिलों का भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली जाएगी  और मौके पर ही समाधान भी किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

डॉ. पांडे का स्वास्थ्य विभाग में लंबा अनुभव रहा है। उन्होंने वर्ष 1994 में पिथौरागढ़ से अपनी सेवा यात्रा शुरू की थी। इसके बाद 12 वर्ष अल्मोड़ा और 17 वर्ष रानीखेत व हल्द्वानी में सेवा दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad

स्वागत करने वालों में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरीश चंद्र पंत, बीडी पांडे अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. तरुण कुमार टम्टा, वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. महिमन सिंह दुग्ताल, डॉ. मोनिका कांडपाल, डॉ. नरेंद्र सिंह रावत, डॉ. प्रशांत ओली सहित कार्यालय के हिमांशु जोशी, हरीश, सुनील गिरी व दिनेश आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉