Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटना

आगरा जा रही उत्तराखंड रोडवेज काठगोदाम डिपो की बस की दूसरी बस से हुई भिड़ंत, यात्रियों में मची चीख पुकार

ADVERTISEMENTS Ad

हाथरस  के चंदपा क्षेत्र के  मीतई गांव के पास आगरा रोड पर उत्तराखंड रोडवेज काठगोदाम डिपो और हाथरस डिपो की दो बसों के बीच सीधी भिड़ंत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

हादसे के बाद मौके पर सवारियों में चीख पुकार मच गई। हादासे में हाथरस डिपो के बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उत्तराखंड रोडवेज की आगरा जाने वाली बस के चालक यूनूस खान समेत यात्रियों को चोटें आई हैं। परिचालक दीपक कुमार भी चोटिल हुआ है।
हादसा आज तड़के उस समय हुआ जब उत्तराखंड के काठगोदाम डिपो की बस आगरा जाते समय मीतई गांव के पास हाथरस डिपो की बस से जा टकराई। टक्कर आमने सामने की हुई। हादसे में हाथरस डिपो की बस के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि काठगोदाम डिपो की बस के चालक यूनुस खान व परिचालक दीपक कुमार के साथ कई सवारियों को चोटें पहुंची।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। तीन को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर किया गया है। हल्द्वानी से यह बस मंगलवार की रात आगरा के लिए रवाना हुई थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एस.के.एम. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देश भक्ति के नारों से गूंज उठा विद्यालय परिसर
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉