Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जिले के वाहनों के लिए टोल और पार्किंग में छूट देने की तैयारी, हजारों लोगों को मिलेगी राहत

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- अब स्थानीय निवासियों को शहर में प्रवेश के लिए भारी शुल्क से राहत मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका जिले के वाहनों के लिए टोल और पार्किंग शुल्क में छूट देने की नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल, हल्द्वानी, भीमताल, भवाली और कालाढूंगी जैसे क्षेत्रों से रोजाना नैनीताल आने वाले नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और छात्रों को अब तक पर्यटकों के समान शुल्क चुकाना पड़ रहा था। इससे स्थानीय लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा था, जिसे देखते हुए पालिका ने राहत देने की पहल शुरू की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

नगरपालिका के कार्यकारी अधिकारी रोहिताश शर्मा के अनुसार, उच्च न्यायालय से लेक ब्रिज चुंगी को ठेके पर देने की अनुमति मिलने के बाद अब नई व्यवस्था लागू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इस व्यवस्था के तहत खासतौर पर यूके-04 नंबर प्लेट वाले वाहनों को शुल्क में छूट देने की योजना है, जिससे जिले के निवासियों को सीधा लाभ मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

नई योजना के अनुसार, टोल बैरियर पर शुल्क में कमी की जा सकती है। वर्तमान में 300 रुपये लिए जा रहे टोल को घटाकर करीब 200 रुपये करने पर विचार किया जा रहा है। वहीं पार्किंग शुल्क, जो अभी 500 रुपये तक है, उसमें भी स्थानीय वाहनों के लिए राहत देने की योजना पर मंथन चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह

नगरपालिका पहले शहरवासियों के लिए वार्षिक पास की सुविधा दे चुकी है, लेकिन अब इसे पूरे जिले में लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। इसके लिए जल्द ही निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसमें स्थानीय हितों को प्राथमिकता देने की बात कही जा रही है।

यदि यह व्यवस्था लागू होती है, तो नैनीताल जिले के हजारों लोगों को प्रत्यक्ष रूप से राहत मिलेगी और रोजाना आने-जाने वालों के लिए शहर में प्रवेश आसान और सस्ता हो जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉