Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मौसम: प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश की संभावना, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार, प्रशासन ने की अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदलने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार जताए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग ने देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, टिहरी और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के दोपहिया वाहन बेचने वाले डीलरों पर सख्ती बरतने के दिए निर्देश, उल्लंघन करने पर डीलर को देना होगा लाइफटाइम टैक्स का 15 गुना जुर्माना
Ad

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के अचानक बदलने से तापमान में गिरावट आ सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में यात्रा करने वाले लोगों और चारधाम यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी
Ad

मौसम विभाग के अनुसार 17 मई तक प्रदेशभर में मौसम बदला रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश, बादल और तेज हवाएं चल सकती हैं। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉