Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मॉर्निंग वॉकर ग्रुप की सराहनीय पहल: स्नेह मिलन का कार्यक्रम का किया आयोजन, पर्यावरण प्रेमियों को किया सम्मानित

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- मॉर्निंग वॉक ग्रुप ने हैड़ाखान रोड काठगोदाम के तत्वाधान में स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रकृति के मध्य किए गए इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ भारती भण्डारी, तामीर ग्रुप, पगडंडी, एनडी तिवारी एवं महेश बिष्ट को सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य दीवान सिंह ने  की, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रमुख राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी, विशिष्ट अतिथि चार्टर्ड अकाउंटेंट नीरज शारदा, शहर के वरिष्ठ उद्यमी वीरेंद्र सिंह चड्डा व भारतीय सेना में कर्नल रवनीश गैरोला थे। कार्यक्रम का संचालन हरजीत सिंह चड्डा ने किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले: प्रदेश भर में 31 मरीजों की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
Ad

मुख्य अतिथि प्रमुख राज्य आंदोलनकारी लालित जोशी ने पर्यावरण के प्रति सभी को जागरूकता और स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि पर्यावरण दिवस पर, हम सभी को एक थीम के अनुरूप कार्य करना होगा। उस कार्य का नाम बीट प्लास्टिक पालूशन है। विशिष्ट अतिथि नीरज शारदा ने कहा हम सभी की यही कामना और यही उम्मीद होनी चाहिए कि हमारे शहर, हमारे गांव, हमारे जंगल और तमाम जगहों पर जो हमारे वेस्ट के जो सिस्टम्स हैं, वह मजबूत बने। विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र सिंह चड्डा ने कहा कि जो बेजुबान जानवर जो चारों तरफ पड़े हुए इस कचरे को खा रहे हैं उस पर कहीं ना कहीं लगाम लग सके।
कार्यक्रम के संयोजक बॉबी भाकुनी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में जब प्लास्टिक वेस्ट की बात होती है तब हम अलग “आर” शब्द का प्रयोग किया जाता है जैसे कि  (रिफ्यूज रिड्यूस, रीउस, रीसाइकिल, रिपेयर) जैसे शब्दों को अमल में लाएं ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में आज मंगलवार को तेज बारिश के आसार, प्रशासन ने की अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
Ad

कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरीश पांडे, ललित कर्नाटक, बी डी पाण्डेय, गौरव महतौलिया, आयकर निरीक्षक धीरज कुमार, मन्नू गौड, प्रणव सिंह, बॉबी भाकुनी एडवोकेट रवि भंडारी, कविता भंडारी, रमेश चंद्र वैष्णव, ललित तिवारी, श्याम लोहनी, राजेश पंत, जीत सिंह, मनिंदर चड्डा, आदिल खान, मनमोहन बिष्ट, नरेंद्र वैला सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। अंत में सभी पर्यावरण प्रेमियों का आभार व्यक्त किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉