Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

बहन से की गई मारपीट से नाराज तीन भाइयों ने अपने जीजा को पीट-पीटकर मार डाला

हल्द्वानी। वनभूलपुरा में बहन से की गई मारपीट से नाराज तीन भाइयों ने अपने ही जीजा को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए। मारपीट से घायल जीजा की मंगलवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। दरियाबाग बाराबंकी, उत्तर प्रदेश निवासी 27 वर्षीय अमरीका पुत्र मोतियार गफूर बस्ती में पत्नी आशा और दो बच्चों के साथ रहता था। वह कूड़ा बीन कर उसे बेचता था। पास में उसके ससुराली भी रहते हैं। एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि सोमवार रात किसी बात पर अमरीका का पत्नी से विवाद हो गया। गुस्से में अमरीका ने आशा पर हाथ उठा दिया। इससे नाराज आशा ने अपने भाइयों से शिकायत कर दी। जिसके बाद रात 11 बजे आशा के तीनों भाइयों ने जीजा पर बिना कुछ सोचे-समझे हमला कर दिया। पीटते-पीटते जीजा को अधमरा कर डाला। शोर-शराबा सुन पड़ोसियों की भीड़ लगी तो तीनों फरार हो गए। बेहोश अमरीका इसके बाद राजपुरा में रहने वाली मौसी के घर पहुंचा। जहां उसने रात गुजारी। मंगलवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर उसे बेस अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विकास भवन भीमताल में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉