Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

व्यापारी ने गौला बैराज से कूदकर की आत्महत्या, शव बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। शहर के एक व्यापारी ने गौला बैराज से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मदन अग्रवाल (उम्र लगभग 50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो धार्मिक पुस्तकों की दुकान चलाते थे।  घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।
सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 4 बजे मदन अग्रवाल काठगोदाम स्थित गौला बैराज पहुंचे और कथित रूप से वहां से छलांग लगा दी। बैराज पर मौजूद सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने पानी में किसी के गिरने की आहट सुनकर तत्काल पुलिस को सूचना दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कैंप कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान सुनी जनता की समस्याएं, अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान
Ad

घटना की जानकारी मिलते ही काठगोदाम थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। गुरुवार को व्यापारी का शव नहीं मिल सका। आज शुक्रवार सुबह फिर से तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें उनका शव बैराज के गेट नंबर एक के पास बरामद हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और न ही परिजनों की ओर से किसी प्रकार की आशंका जताई गई है। परिजनों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नि:शुल्क परामर्श स्वास्थ्य शिविर में 124 मरीजों की जांच, हड्डी एवं शुगर संबंधी रोगों और योग के बारे में दिया परामर्श
Ad

मदन अग्रवाल की मौत की खबर फैलते ही व्यापारिक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। और उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉