Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छता सर्वेक्षण के विजेता शहरों, निकायों को किया सम्मानित, देहरादून नगर निगम को 62वीं और हल्द्वानी को 291वीं रैंक मिली

ADVERTISEMENTS Ad

नई दिल्ली/ देहरादून- आज गुरुवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित देश के सबसे बड़े शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के परिणाम घोषित किए गए। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न श्रेणियों में विजेता शहरों और नगर निकायों को सम्मानित किया। इस अवसर पर केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून नगर निगम को इस बार सर्वेक्षण में 62वीं रैंक हासिल हुई है। वहीं, हरबर्टपुर नगर पालिका की रैंकिंग में गिरावट दर्ज की गई। पिछली बार 56वें स्थान पर रही नगर पालिका इस बार 53वें स्थान पर खिसक गई। हरबर्टपुर अब भी खुले में शौच मुक्त घोषित नहीं हो सकी है और कूड़ा मुक्त शहरों की स्टार श्रेणी में भी जगह नहीं बना पाई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Ad

राज्य के अन्य शहरों की स्थिति इस प्रकार रही—
हरिद्वार : 363वीं रैंक
अल्मोड़ा : 907वीं रैंक
हल्द्वानी : 291वीं रैंक
कोटद्वार : 232वीं रैंक
पिथौरागढ़ : 177वीं रैंक
राज्य के लिए राहत भरी खबर यह रही कि लालकुआं नगर निकाय को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, भीमताल विधानसभा की समस्याओं का समाधान करने की मांग
Ad

स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत शहरी निकायों को स्वच्छता व्यवस्था, ठोस कचरा प्रबंधन, नागरिक भागीदारी, और ओडीएफ प्लस स्थिति जैसे मानकों पर परखा गया। इस बार भी सर्वेक्षण में लाखों नागरिकों की राय को शामिल किया गया, जिससे परिणामों को और अधिक पारदर्शी बनाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉