Medical
उत्तराखण्डदेहरादूनधर्म/संस्कृति

आदि कैलाश और ओम पर्वत के लिए हेली सेवा 15 दिसंबर से शुरू होने की उम्मीद, परियोजना से मिलेगा राज्य में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत आदि कैलाश और ॐ पर्वत की यात्रा के लिए हेली सेवा 15 दिसंबर से शुरू होने की उम्मीद है। रुद्राक्ष एविएशन कंपनी ने इस सेवा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बर्फबारी की प्रतीक्षाः- पहले यह सेवा 15 नवंबर से शुरू होने वाली थी, लेकिन पर्याप्त बर्फबारी न होने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। कंपनी का मानना है कि बर्फबारी से पर्वतों की खूबसूरती और अधिक बढ़ जाएगी और श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

एमओयू साइनः- रुद्राक्ष एविएशन ने चारधाम यात्रा के बाद इस सेवा को शुरू करने के लिए सरकार के साथ एक समझौता किया है। कंपनी का डबल इंजन एमआई 17 हेलीकॉप्टर हर रोज 18 श्रद्धालुओं को नैनी सैनी एयरपोर्ट से भगवान शिव के निवास स्थान के लिए ले जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली ओपन तैराकी प्रतियोगिता में हल्द्वानी के छात्र कौस्तुभ भट्ट ने जीता स्वर्ण पदक, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में हासिल किया पहला स्थान, प्रदेश और विद्यालय का नाम किया रोशन
Ad

फिटनेस प्रमाणपत्र अनिवार्यः- यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को कंपनी को अपना फिटनेस प्रमाणपत्र देना होगा। यह सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है कि यात्री उच्च ऊंचाई पर यात्रा करने के लिए शारीरिक रूप से स्वस्थ हों।

किराए में वृद्धिः -पहले यात्रा का किराया 40 हजार रुपये प्रति व्यक्ति था, लेकिन अब सरकार और कंपनी की नई नीति के अनुसार यह बढ़कर 46 हजार रुपये प्रति व्यक्ति हो गया है। सरकार अभी भी 26 हजार रुपये की सब्सिडी दे रही है।

यह भी पढ़ें 👉  किशोरी की मां ने अपने पति और उसके दोस्त पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की जांच शुरू

श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरीः- यह सेवा उन श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है जो पैदल यात्रा करने में असमर्थ हैं। अब वे हेलीकॉप्टर से आसानी से आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन कर सकेंगे।

उत्तराखंड के लिए मील का पत्थरः- यह परियोजना उत्तराखंड के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। इससे राज्य में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉