Medical
उत्तरकाशीउत्तराखण्ड

धराली आपदा: खीर गंगा में जलस्तर बढ़ने से लोगों में दहशत, प्रशासन ने की अब तक 42 लोगों के लापता होने की पुष्टि

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तरकाशी:-  धराली में आई भीषण आपदा को मंगलवार को एक सप्ताह पूरा हो गया है।
मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट और हर्षिल घाटी में करीब एक घंटे हुई तेज बरसात से खीर गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे प्रभावित गांवों में दहशत फैल गई, घबराए ग्रामीण दूसरी पहाड़ी पर शरण लेने को मजबूर हुए।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रशासन ने अब तक 42 लोगों के लापता होने की पुष्टि की है। इनमें सेना के नौ जवान, धराली गांव के आठ, निकटवर्ती गांव के पांच, टिहरी जिले के एक, बिहार के 13, उत्तर प्रदेश के छह और नेपाल मूल के 29 मजदूर शामिल हैं। हालांकि, नेपाल मूल के पांच मजदूरों से संपर्क हो चुका है, लेकिन शेष 24 का अब तक कोई सुराग नहीं मिला।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज एनकेबी टाइम्स का किया शुभारंभ, कहा स्वस्थ लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता आवश्यक
Ad

आपदा से 40 होटल, होमस्टे और रिजॉर्ट के क्षतिग्रस्त होने का प्रारंभिक आकलन किया गया है। मलबे में दफन धराली बाजार में लापता लोगों की तलाश के लिए सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान लगातार अभियान चला रहे हैं। शुरुआती अनुमान में लापता लोगों की संख्या 15 बताई गई थी, लेकिन आपदा के बाद संचार सेवा बहाल होने और जानकारी जुटाने पर यह आंकड़ा बढ़कर 42 तक पहुंच गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस वर्षगांठ के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, जनपद के मुख्य राजकीय भवनों को एलईडी बल्ब के माध्यम से किया जाएगा प्रकाशमान
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉