Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

खुटानी के पास हाईवे पर गुलदार बाइक से टकराया, मौके पर अफरा-तफरी का माहौल

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल:-  नैनीताल जनपद में वन्यजीवों की बढ़ती सक्रियता से लोगों में दहशत का माहौल है। मंगलवार देर शाम खुटानी के पास हाईवे पर एक गुलदार अचानक बाइक से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार दंपति बाल-बाल बच गए, लेकिन टक्कर के बाद गुलदार बाइक की चेन में फंस गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद काफी देर तक गुलदार वहीं फंसा रहा। सूचना मिलने पर वन विभाग को मौके पर बुलाया गया, हालांकि देर रात तक चिकित्सा टीम के पहुंचने में देरी से लोगों में आक्रोश भी देखा गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

विभाग की ओर से गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू सेंटर भेजने की तैयारी की गई। भीड़भाड़ वाले हाईवे पर इस तरह की घटना ने सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

उधर, वन विभाग को मंगलवार को बड़ी सफलता भी हाथ लगी। ज्योली गांव में महिला का शिकार करने वाले संदिग्ध बाघ को ट्रेंकुलाइज कर लिया गया है, जबकि भद्यूनी क्षेत्र में एक गुलदार को पिंजरे में कैद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी

वन क्षेत्राधिकारी नितिन पंत ने बताया कि अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि पकड़ा गया बाघ वही है जिसने महिला पर हमला किया था। पिछले सप्ताह ज्योली गांव में एक महिला को आदमखोर बाघ ने मार डाला था, जिसके बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉