Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

भारतीय सैनिक अकादमी में तैराकी का प्रशिक्षण ले रहे कैडेट की डूबने से मौत, घटना की जांच शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- केरल के त्रिवेंद्रम जिले के रहने वाले 33 वर्षीय कैडेट बालू एस की  तैराकी प्रशिक्षण लेने के दौरान मौत हो गई  वह भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में तैराकी प्रशिक्षण ले रहे थे। आईएमए प्रबंधन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पता लगाया जाएगा कि हादसे के पीछे किसी की लापरवाही या अन्य कोई वजह तो जिम्मेदार नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad

कैंट थानाध्यक्ष कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि आईएमए से जानकारी मिली है कि कैडेट को डूबता देखकर पूल से तुरंत बाहर निकाला गया था, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी। कैडेट बालू का चयन आर्मी कैडेट कॉलेज (एसीसी) के माध्यम से स्पेशल कमीशंड ऑफिसर के तौर पर हुआ था। चयन के बाद आईएमए में कड़ा सैन्य प्रशिक्षण दिया जा रहा था। आईएमए प्रबंधन ने घटना की तत्काल जानकारी स्थानीय पुलिस और कैडेट के परिवार को दी। मृतक का पंचनामा किया गया है।

बता दें कि एसीसी के जरिए चयनित कैडेट तीन साल की ग्रेजुएशन डिग्री के साथ शुरुआती सैन्य प्रशिक्षण पूरा करते हैं, उसके बाद चौथे वर्ष में आईएमए के कड़े प्रशिक्षण कार्यक्रम का हिस्सा बनते हैं। अपनी अंतिम ट्रेनिंग पूरी करके पास आउट होते हैं।
आईएमए में इससे पहले भी सैन्य प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स की मौत की घटनाएं हो चुकी हैं। इससे पहले अगस्त 2017 में दो कैडेट ने 10 किलोमीटर की दौड़ के दौरान दम तोड़ दिया था। साल 2019 में लांघा रोड के पास एक कैडेट रात के नेविगेशन प्रशिक्षण के दौरान एक गहरी खाई में गिरने की वजह से मृत पाए गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉