Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनाचमोली

चारधाम यात्रा पर आए यात्रियों की कार अनियंत्रित होकर झाड़ियों में गिरी, पुलिस टीम ने सभी घायलों को 108 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया

ADVERTISEMENTS Ad

चमोली:- कर्णप्रयाग के पास सोनला क्षेत्र में तड़के सड़क हादसा हो गया। राजस्थान से चारधाम यात्रा पर आए हुए यात्रियों की कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 30 मीटर नीचे झाड़ियों में जा गिरी। दुर्घटना में वाहन में सवार पांच लोग घायल हो गए। घटना सुबह लगभग 4:15 बजे की बताई जा रही है। कार सड़क से नीचे गिरने के बाद झाड़ियों में उलटी फंसी रह गई। सवार सभी पांच लोग बाहर नहीं निकल सके। सूचना मिलते ही लंगासू पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस टीम ने कार तक पहुंचकर सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: देर रात चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवकों की मौके पर ही मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी
Ad

कार बुरी तरह लॉक हो गई थी, जिससे यात्रियों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कैंप कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान सुनी जनता की समस्याएं, अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉