Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मानव वन्यजीव के बीच बढ़ती संघर्ष की घटनाओं को लेकर डीएफओ को हटाने की दिये आदेश, स्कूल जाने वाले बच्चों को मिलेगी एस्कॉर्ट की सुविधा

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- सचिवालय में आयोजित वन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मानव-वन्यजीव संघर्ष को लेकर विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए संघर्ष की किसी भी घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम 30 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचना सुनिश्चित करे। इसके लिए संबंधित डीएफओ और रेंजर की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

सीएम धामी ने प्रभावितों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। पौड़ी जिले में मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने पौड़ी के डीएफओ को तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन क्षेत्रों में जंगली जानवरों का खतरा अधिक है, उनमें स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा के लिए वन विभाग और जिला प्रशासन द्वारा एस्कॉर्ट व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष में यदि किसी परिवार के कमाऊ सदस्य की मृत्यु होती है, तो प्रभावित परिवार की आजीविका को लेकर उन्हें आर्थिक संकट न झेलना पड़े। इसके लिए वन विभाग को दो सप्ताह के भीतर नई नीति तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता तुरंत सुनिश्चित की जाए। जंगली जानवर आबादी वाले इलाकों में न घुसें, इसके लिए स्थाई समाधान और नई तकनीक के उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाए। वन्यजीव संवेदनशील क्षेत्रों में कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाए और वन कर्मी ग्रामीणों से नियमित संवाद बनाए रखें।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने बस्तियों के आसपास जंगली झाड़ियों को अभियान चलाकर साफ करने तथा महिलाओं व बच्चों को वन्यजीवों की उपस्थिति के बारे में जागरूक करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में वन मंत्री सुबोध उनियाल, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पांडेय, सी. रविशंकर, प्रमुख वन संरक्षक रंजन मिश्रा और अपर सचिव हिमांशु खुराना उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉