Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

बिजली के उत्पादन में हुआ इजाफा, बिजली की मांग बढ़ने के बावजूद कटौती नहीं

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- बीते दिनों हुई बारिश और मौसम में बदलाव ने राज्य की बिजली व्यवस्था को राहत दी है। जहां एक ओर बारिश और ग्लेशियरों के पिघलने से बिजली उत्पादन में इजाफा हुआ है, वहीं तेज धूप के चलते बिजली की मांग में भी तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बावजूद इसके, उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल कहीं भी बिजली कटौती नहीं की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

पिछले तीन दिनों में बिजली की मांग में लगातार इजाफा हुआ है। 11 मई को मांग जहां 4.4 करोड़ यूनिट थी, वहीं 12 मई को यह बढ़कर 4.8 करोड़ यूनिट और 13 मई को लगभग 5 करोड़ यूनिट तक पहुंच गई। यूपीसीएल के निदेशक परिचालन एमआर आर्य के अनुसार, वर्तमान में बिजली की आपूर्ति मांग के अनुरूप पूरी की जा रही है।अभी राज्य में न तो घोषित और न ही अघोषित कटौती की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली ओपन तैराकी प्रतियोगिता में हल्द्वानी के छात्र कौस्तुभ भट्ट ने जीता स्वर्ण पदक, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में हासिल किया पहला स्थान, प्रदेश और विद्यालय का नाम किया रोशन
Ad

उधर उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड के अधिकारियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों की बारिश और ग्लेशियर पिघलने से जलविद्युत परियोजनाओं में उत्पादन बढ़ गया है। फिलहाल राज्य में 1.6 करोड़ यूनिट से अधिक बिजली का दैनिक उत्पादन हो रहा है और जल्द ही यह आंकड़ा दो करोड़ यूनिट पार कर सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले: प्रदेश भर में 31 मरीजों की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
Ad

गौरतलब है कि पिछले वर्ष मई माह में बिजली की अधिकतम मांग 6.2 करोड़ यूनिट तक पहुंच गई थी, जबकि औसत मांग 5.1 करोड़ यूनिट रही थी। इस बार मई के पहले दो हफ्तों में बिजली की मांग लगभग 5 करोड़ यूनिट के आसपास बनी हुई है, जो बीते वर्ष की तुलना में बेहतर स्थिति मानी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉