Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

होटल के कमरे में मृत मिली महिला, मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- रोडवेज स्टेशन के पास स्थित एक होटल में बीते दिवस उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला अपने कमरे में मृत पाई गई। होटल कर्मियों द्वारा बार-बार आवाज देने के बावजूद दरवाजा न खुलने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा, तो 54 वर्षीय रेखा जुहूवाला बेड पर अचेत अवस्था में मिलीं। जिसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

पुलिस के अनुसार मृतका मूल रूप से हीरा डुंगरी, अल्मोड़ा की रहने वाली थीं और वह हल्द्वानी की पुरानी आईटीआई बरेली रोड पर किराये के मकान में अकेले रहती थीं। बताया गया कि किराया न देने के कारण मकान मालिक ने कुछ दिन पहले उनसे कमरा खाली करा दिया था, जिसके बाद वह होटल में आकर ठहरी थीं।

ADVERTISEMENTS Ad

जांच के दौरान कमरे से न तो कोई संदिग्ध वस्तु मिली है  और न ही आत्महत्या के कोई संकेत मिले हैं संकेत। ऐसे में मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

पुलिस अब होटल स्टाफ और मृतका के परिचितों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस का मानना है कि मामला स्वाभाविक मृत्यु का भी हो सकता है, लेकिन किसी भी संभावना को खारिज नहीं किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉