Medical
उत्तराखण्ड

युवती की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर युवक ने की अपलोड, गंग नहर में कूद कर दे दी जान

Ad

मंगलौर एक युवक ने युवती की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। जिसके बाद युवती ने गंग नहर में कूद कर जान दे दी। इस खबर के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। युवती घर से जाने से पहले घर पर एक सुसाइड नोट भी छोड़कर गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और जल पुलिस कि टीम के साथ मौके पर पहुंची। जिसके बाद गोताखोरों ने युवती की तलाश शुरू कर दी। हालांकि अब तक युवती का शव बरामद नहीं किया जा सका  जानकारी के मुताबिक एक युवक ने मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव कुमरेड़ी की रहने वाली बीकॉम की छात्रा की फेक फेसबुक आईडी बना कर उस पर उसके फोटो अपलोड कर दिए थे। जिससे त्रस्त होकर युवती ने अपने घर पर एक सुसाइट नोट छोड़ा और गंग नहर पर अपना मोबाइल छोड़कर नहर में छलांग लगा दी। युवती की चुन्नी भी गंगा नहर के पुल के किनारे एक झाड़ी में फंसी हुई मिली है।
अभी तक युवती की काफी तलाश किए जाने के बाद भी शव बरामद नहीं किया जा सका है। युवती की खोजबीन लगातार की जा रही है। युवती की बहन और मां ने बताया कि आज सुबह युवती घर पर सुसाइड नोट छोड़कर लापता हो गई थी। उसने सुसाइड नोट में लिखा था कि वो गंग नहर में डूबकर अपनी जान देने जा रही है क्योंकि एक लड़के ने सोशल मीडिया के माध्यम से उसे बदनाम करने की कोशिश की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉