Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामला: सर्वोच्च न्यायालय में कल होगी सुनवाई, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी ने दिया कड़ा संदेशः भ्रामक एवं तथ्यहीन पोस्ट डालने वालों पर होगी कार्रवाई

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले का निर्णय अभी विचाराधीन है, जिसकी सुनवाई सर्वोच्च न्यायालय में कल नौ सितंबर की तिथि नियत है। बनभूलपुरा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु नैनीताल पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी द्वारा सभी अधीनस्थ प्रभारियों को शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक प्रबन्ध करने के निर्देश दिए गए है।  पुलिस का कड़ा पहरा है और चप्पे चप्पे पर चैकिंग की जा रही है। निरंतर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। लगातार सीसीटीवी और स्पेशलाइज्ड ड्रोन से मॉनिटरिंग की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की नन्ही "रबर डॉल" हर्षिका एक बार फिर लखनऊ में हुई सम्मानित, स्कूल का नाम किया रोशन
Ad

पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था स्थापित करने हेतु रेलवे स्टेशन, लाईन नं.17, इन्द्रानगर बड़ी रोड, मुजाहिद चौक, गोपाल मंदिर, ठोकर, शनि बाजार रोड, छोटी रोड इन्द्रानगर, ठोकर, ताज मस्जिद, 16 नंबर तिराहा, गांधी नगर, लाईन नंबर 8, चोरगलिया रोड, ताज चौराहा, भारद्वाज चौराहा, रेलवे स्टेशन गेट आदि क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।

डॉ जगदीश चंद्र एसपी नैनीताल के नेतृत्व तथा मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी एवं रेवाधर मठपाल एसपी संचार के पर्यवेक्षण में फ्लैग मार्च निकाला गया जिसमें अमित कुमार अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ हल्द्वानी, रविकांत सेमवाल सीओ भवाली, ज्ञानेंद्र शर्मा निरीक्षक अभिसूचना, प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल, सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक रामनगर, हरपाल सिंह प्रभारी निरीक्षक तल्लीताल, तारा सिंह राणा थानाध्यक्ष चोरगलिया, थाना पुलिस बल, पीएसी, फायर, ड्रोन टीम सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में कल भारी बारिश की चेतावनी: 7 सितंबर को जिले के सभी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की क्षेत्रवासियो से अपील है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का सम्मान करें, तथा अग्रिम कार्यवाही में प्रशासन का सहयोग करें। शांति व्यवस्था बनाए रखें। किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें। जनपद पुलिस फील्ड के साथ साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी सतर्क दृष्टि बनाए हुए है, कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी तरह की पोस्ट करने से बचें। भ्रामक एवं तथ्यहीन पोस्ट एवं टिप्पणी करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉