Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

सल्ट में बरामद 161 जिलेटिन ट्यूबों के मामले का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी को किया गिरफ्तार, मामले की जांच अभी जारी

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा:-  सल्ट क्षेत्र में झाड़ियों में बरामद हुई 161 जैलेटिन ट्यूबों के मामले का अल्मोड़ा पुलिस ने खुलासा किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अल्मोड़ा के एसएसपी देवेंद्र पींचा द्वारा गठित विशेष टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर जांच को आगे बढ़ाया।

ADVERTISEMENTS Ad

विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद पुलिस व प्रशासन की चिंता बढ़ गई थी, लेकिन खुलासे के बाद राहत महसूस की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने चंपावत जनपद के पाटी विकासखंड अंतर्गत गरसारी निवासी प्रशांत कुमार बिष्ट (35) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वर्ष 2016-17 में उसने तीन किमी सड़क निर्माण का ठेका लिया था। वर्ष 2018 में चट्टान आने पर उसके साझेदार लवी ने कहीं से जैलेटिन ट्यूबें मंगाई थीं। ठेका कार्य पूरा होने के बाद ये सामग्री उसी किराए के कमरे में पड़ी रह गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

आरोपी ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान उसने डभरा क्षेत्र में एक कमरा किराए पर लिया था, जिसे वह छह-सात वर्षों तक खाली नहीं करा पाया। जून 2025 में मकान मालिक हिम्मत सिंह ने उससे संपर्क किया, लेकिन उसके न आने पर कमरे का ताला तोड़कर सफाई कराई गई। सफाई कार्य के दौरान मजदूरों ने कमरे में पड़ी पुरानी सामग्री को सामान्य कबाड़ समझकर झाड़ियों में फेंक दिया, जिसमें जैलेटिन ट्यूबें भी शामिल थीं। मकान मालिक को सामग्री के विस्फोटक होने की जानकारी नहीं थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट

अल्मोड़ा पुलिस ने कुछ ही दिनों में मामले का सफल खुलासा कर संभावित खतरे को टालने का दावा किया है। अब पुलिस का यह कहना है कि प्राथमिक जांच पूरी कर ली गई है और अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉