Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

उत्तराखंड पुलिस का नशे पर लगातार वार, रामनगर पुलिस ने दो अभियुक्तों को 58 किलो गांजे के साथ किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग फ्री देवभूमि – 2025” के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

अनुपालन में क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री भूपेंद्र भंडारी के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर श्री अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में जनपद में चलाये जा रहे नशामुक्त अभियान के अन्तर्गत थाना स्थानीय पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 2 अभियुक्त को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने की कार्यवाही: रामनगर और कालाढूंगी क्षेत्र के खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, नमूनों को जांच के लिए भेजा ऊधमसिंहनगर प्रयोगशाला
Ad

आज दिनांक 19.12.2024 को पुलिस टीम द्वारा सीतावनी रोड़ में वन बैराज चौकी पर संयुक्त रुप से चैकिंग के दौरान प्रातः 07.30 बजे पाठकोट रोड़ से एक सफेद रंग की मारुती ईको एम्बुलेन्स नम्बर UP 21 BN 0419 अपनी सामान्य गति से आती दिखाई दी जिसके नजदीक आने पर पुलिस टीम को देखकर एम्बुलेन्स में बैठे व्यक्ति व चालक दरवाजा खोलकर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें तत्काल मौके पर ही पकड़ लिया गया ।

ADVERTISEMENTS Ad

मौके पर वाहन को चैक किया गया तो वाहन से 05 कट्टों में कुल 58 किलो 16 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म एवं पॉक्सो के गंभीर मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जिला कारागार

दोनों अभियुक्तगणों को मौके पर गिरफ्तार किया गया तथा वाहन एम्बुलेन्स नम्बर UP 21 BN 0419 को सीज व अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा एफ आई आऱ नं0 376/24 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी-
1-रणधीर सिंह S/O चन्द्रपाल सिंह नि. वार्ड न. 15 काजीपुरा PS सिविल लाईन मुरादाबाद उ0प्र0 उम्र 40 वर्ष तथा
2-अरुण कुमार S/O वेदप्रकाश नि. ग्राम सत्तीखेडा पो. उदयवाला थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद उ0प्र0 उम्र 28 वर्ष

गिरफ्तारी टीम –
1-उ0नि0 राजवीर सिंह नेगी कोतवाली रामनगर
2-उ0नि0 मोहन सिंह ANTF हल्द्वानी
3- कानि0 राजेन्द्र जोशी ANTF हल्द्वानी
4-कानि0 सोनू सिंह ANTF हल्द्वानी
5-कानि राजीव कुमार कोतवाली रामनगर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉