Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सांसद अजय भट्ट ने 25.84 करोड़ की लागत से बने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय का किया लोकार्पण, प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का जताया आभार

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल:- सांसद अजय भट्ट ने 25 करोड़ 84 लाख की धनराशि की लागत से नव निर्मित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भवन भीमताल का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा स्थानीय लोक संस्कृति आधारित वंदना, स्वागत, छोलिया नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर आगतुकों का स्वागत किया। मंगलवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय मंडपम से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा देश के विभिन्न राज्यों के केंद्रीय विद्यालय भवनों का लोकार्पण करते हुए देश को समर्पित किए। वर्चुअल माध्यम से उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित इस शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित भी किया।

ADVERTISEMENTS Ad

अखिल भारतीय शिक्षा समागम कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय भवन भीमताल के लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित जनता को सम्बोधित करते हुए सांसद अजय भट्ट ने कहा कि केंद्रीय विद्यालयों से पढ़े बच्चे देश के महत्वपूर्ण संस्थानों, क्षेत्रों में जाकर देश की सेवा कर रहे हैं उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भारत निरंतर आगे बड़ा है। देश कृषि, औद्योगिकी, तकनीकी सहित अनेकों क्षेत्रों के साथ ही नए अनुसंधान आदि क्षेत्रों में आगे बढ़ा है वैज्ञानिकों द्वारा नए नए अनुसंधान व आविष्कार किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही आज महिलाएं अनेक क्षेत्रों में आगे बढ़ी है फाइटर विमान तक चला रही है, अंतरिक्ष में जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय मूल्यों से प्रेरित है जो भारतीय ज्ञान परंपरा, वैदिक परंपरा को पुनः जीवित कर रही हैं। भारत विश्व में तीसरी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान होता है।
शिक्षा ठीक तरीके से ग्रहण करेंगे तो आगे बढ़ेंगे और विकास करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने भीमताल में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भवन का निर्माण किए जाने पर प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय शिक्षामंत्री का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन निवेश में पांच से सात प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगी, सेवानिवृत्त बुजुर्ग को बनाया शिकार, शुरुआत में आठ लाख रुपये लौटाकर जीता भरोसा, पांच नामजद समेत छह पर मुकदमा
Ad

कार्यक्रम में विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, अध्यक्ष नगर पालिका भीमताल सीमा टम्टा, केंद्रीय विद्यालय के देहरादून संभाग के सहायक आयुक्त सुरजीत सिंह, ललित मोहन बिष्ट, विद्यालय की प्राचार्य अंजू सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र छात्राएं आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉