Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड सरकार ने वन कर्मियों को दी सौगात, वर्दी भत्ता किया दोगुना, धुलाई भत्ता भी बढ़ाया

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  उत्तराखंड सरकार ने वन विभाग कर्मियों के हित में फैसला लेते हुए वन क्षेत्राधिकारी एवं उप वन क्षेत्राधिकारी के वर्दी भत्ते में बढ़ोतरी की है। प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए वर्दी भत्ते को 1500 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिवर्ष करने की मंजूरी दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

आदेश के अनुसार वन दरोगा, वन आरक्षी और जमादार को पूर्व की भांति हर तीन वर्ष में एक बार वर्दी सिलवाकर उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं उप वन क्षेत्राधिकारी और वन क्षेत्राधिकारी को वर्दी धुलाई भत्ता अब 45 रुपये प्रतिमाह की जगह 300 रुपये प्रतिमाह मिलेगा। इसके अलावा वन दरोगा, वन आरक्षी और जमादार के लिए धुलाई भत्ता 30 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

वन विभाग के ये कर्मी जंगलों में तैनाती के दौरान जंगली जानवरों, वनाग्नि, भूस्खलन, भारी बारिश, बर्फबारी जैसी प्राकृतिक चुनौतियों के साथ-साथ वन तस्करों के खतरे से भी दो-चार होते हैं। ऐसे में उनके मनोबल को बढ़ाने और कार्य परिस्थितियों को बेहतर बनाने के लिए भत्तों में बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉