Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

सड़क हादसा: रिटायर्ड प्रधानाचार्य और उनकी पत्नी की सड़क हादसे में मौत, 30 अप्रैल को होनी थी इकलौते बेटे की शादी

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर:- रामपुर-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन ने एक रिटायर्ड प्रधानाचार्य और उनकी पत्नी को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों दिल्ली की बस से जाने के लिए घर से निकले थे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि दंपति के इकलौते बेटे की 30 अप्रैल को शादी होनी थी।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक, 66 वर्षीय कलम सिंह दानू पुत्र स्व. भवान सिंह दानू, मूल निवासी उपथर, हरमल, तहसील थराली जिला चमोली अपनी पत्नी 60 वर्षीय हीरा देवी के साथ वर्तमान में प्रीत विहार, रुद्रपुर में रहते थे। रिश्तेदारों ने बताया कि कलम सिंह अपनी पत्नी के इलाज के सिलसिले में दिल्ली जाने के लिए घर से पैदल ही बस के लिए निकले थे। घर से कुछ ही दूर रामपुर-नैनीताल नेशनल हाईवे पर यूआईआरडी कार्यालय के पास तेजी रफ्तार से आए एक वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बुजुर्ग दंपति छिटककर कुछ दूर जा गिरे और मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। कुछ देर बाद जब वहां से गुजर रहे लोगों की उन पर नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रुद्रपुर कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जानकारी के मुताबिक, कलम सिंह दानू भीमताल क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी चार बेटियां और एक बेटा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में आज मंगलवार को तेज बारिश के आसार, प्रशासन ने की अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉