Medical
उत्तराखण्डबागेश्वर

बिना वीजा पासपोर्ट के रह रहे यूक्रेनी नागरिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ट्रेकिंग के दौरान हो गया था घायल

ADVERTISEMENTS Ad

बागेश्वर:- कपकोट में पुलिस ने एक विदेशी नागरिक को बिना वैध पासपोर्ट और वीजा के अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक यूक्रेन का रहने वाला बताया जा रहा है, जो ट्रैकिंग के दौरान रास्ता भटककर पहाड़ी से गिरने के कारण घायल हो गया था।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार 24 मई को सूचना मिली थी कि ग्राम डौला में एक विदेशी नागरिक घायल अवस्था में पहुंचा है। सूचना पर उपनिरीक्षक गोल्डी घुघत्याल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। घायल विदेशी ने अपना नाम मेक्सिम स्टार चिंको (36) पुत्र स्टार चिंको एंड्रिया निवासी खारकीव, यूक्रेन बताया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

विदेशी नागरिक दर्द से कराह रहा था, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीण गजेंद्र सिंह की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए 25 मई को उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

मंगलवार को उपचार के बाद जब डॉक्टरों ने उसे डिस्चार्ज किया तो पुलिस टीम ने उससे पूछताछ की। अच्छी हिंदी बोलने वाले यूक्रेनी नागरिक ने बताया कि वह चमोली क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान जंगल में रास्ता भटक गया था और पहाड़ी से फिसलने के कारण घायल हो गया।

हालांकि जब पुलिस ने उससे भारत में रहने से संबंधित वैध दस्तावेज, पासपोर्ट और वीजा मांगे तो वह कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इतना ही नहीं, उसने अपने परिवार का मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी याद होने से भी इनकार कर दिया।
पुलिस को उसकी पहचान और भारत में रहने को लेकर संदेह हुआ। इसके बाद कपकोट पुलिस ने विदेशी नागरिक मेक्सिम स्टार चिंको को अप्रवास एवं विदेशियों विषयक विधेयक 2025 की धारा 3/23 के तहत गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश

सीओ अजय साह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह भारत में कब और किस माध्यम से आया था तथा उसके पास यात्रा संबंधी दस्तावेज क्यों नहीं हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉