Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

एसकेएम स्कूल में कुमाऊंनी भाषा संरक्षण हेतु प्रतियोगिता आयोजित, कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी मातृभाषा एवं संस्कृति से जोड़ना

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  रामपुर रोड स्थित एसकेएम स्कूल में कुमाऊंनी भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से सौहार्द जन सेवा समिति द्वारा कविता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी मातृभाषा और संस्कृति से जोड़ना रहा।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा एवं संस्था अध्यक्ष विद्या महतोलिया तथा अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। निर्णायक मंडल में साहित्यकार अमृता पांडे एवं साहित्यकार दयाल पांडे उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के विद्यार्थियों दिया मेलकानी एवं आदित्य राज सिंह बिष्ट ने कुमाऊंनी भाषा में प्रभावशाली ढंग से किया। प्रतियोगिता में कुल 34 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTS Ad

संस्था अध्यक्ष विद्या महतोलिया ने अपने संबोधन में कहा कि कुमाऊंनी भाषा एवं संस्कृति को विलुप्त होने से बचाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी मातृभाषा पर गर्व करने और उसे दैनिक जीवन में प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान क्रमशः अर्शली शर्मा, दीक्षा मेलकानी, हिमांशु बर्गली, माही बिष्ट, आदित्य राज बिष्ट, सबा सिद्दकी एवं दिया मेलकानी ने प्राप्त किये। संस्था द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी

कार्यक्रम में संरक्षक नीरजा बोरा, सचिव विद्या जोशी, सह-उपाध्यक्ष पूर्णिमा पांडे, उप-सचिव अंजू पांडे, कोषाध्यक्ष ममता भट्ट, सदस्य पुनीता पांडेय, जनसंपर्क अधिकारी माया उप्रेती, संयोजक ईश्वर चंद्र भट्ट तथा विद्यालय की शिक्षिका डॉ. भावना कैड़ा ने सह-संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्या भामिनी चौहान जोशी, प्रशासक ऋषभ जोशी, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और विद्यार्थियों ने अपनी मातृभाषा के प्रति विशेष उत्साह एवं जागरूकता देखने को मिली।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉