Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

मामूली कहासुनी में डंपर मालिक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार, मृतक की मां ने दो लोगों के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर

ADVERTISEMENTS Ad

काशीपुर:- आपसी मामूली कहासुनी के बाद दो युवकों ने आंगन में बैठे डंपर मालिक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। मृतक की मां ने दो युवकों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी।

ADVERTISEMENTS Ad

मानपुर रोड स्थित जंगा रोड निवासी 35 वर्षीय अनुज यादव पुत्र नन्हें यादव आंगन में मां सुखलेश देवी, मामा जगवीर यादव और रिश्तेदार लल्ला यादव उर्फ लच्छी के साथ बैठा था। इसी दौरान दो युवक बाइक से आए और अनुज पर फंटियों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होकर अनुज जमीन पर गिर पड़ा। जब शाम को उसकी अचानक तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि अनुज स्वयं का डंपर चलाता था। पत्नी हेमा और नाबालिग बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक ने बताया कि अभी मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं होने पर जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रखा है। सीओ दीपक कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉