Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

उत्तराखंड परिवहन निगम की बस ने बाइकों को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, दो घायल

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर। आज सुबह से हो रही लगातार बारिश के चलते धनगढ़ी नाले के पास पुलिस द्वारा वाहनों को रोका जा रहा था इसी बीच उत्तराखंड परिवहन निगम की बस के ब्रेक फेल हो जाने से बाइकों से टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने बताया कि नाले में अधिक पानी आने के कारण गर्जिया पुलिसकर्मियों ने वाहनों को धनगढ़ी नाले पर रोका हुआ था जिसमें कुछ मोटर साइकिले भी थी तभी रामगनर की तरफ से एक बस संख्या यूके 04 पीए 0422 के चालक ने नाले पर खड़ी पांच मोटर साईकिलों को टक्कर मार दी। जिसमें ललित पाण्डे पुत्र बालादत्त पाण्डे निवासी दुर्गापुरी विजय टैन्ट हाउस के पास रामनगर व सत्यप्रकाश पुत्र स्व० श्यामलाल निवासी जसपुर ऊधमसिंहनगर घायल है जो उपचार के लिए सी.एच.सी. रामनगर में है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

पुलिस ने बताया कि विरेन्द्र शर्मा पुत्र देवीदत्त शर्मा नि0 मनिला बिहार चोरपानी रामनगर उम्र 42 वर्ष व सुरेन्द्र सिंह पंवार पुत्र विशन सिंह पंवार निवासी गंगोत्री बिहार कानिया उम्र 53 वर्ष को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही अमल में लायी जाएगी ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉