Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में मुखानी और रामनगर पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 230 लोगों के विरुद्ध 2.27 लाख रु. की चालानी कार्यवाही, 430 लोगों का किया सत्यापन

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- एसएसपी जनपद नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद को अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार सत्यापन एवं चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

      इसी क्रम में सत्यापन अभियान के दौरान किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों, दुकानदारों, होटलों, ढाबों एवं निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों का सत्यापन कराया गया तथा अनियमितता/सत्यापन न कराए जाने पर चलानी कार्यवाही की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

    एसपी सिटी प्रकाश चंद्र हल्द्वानी के कुशल पर्यवेक्षण में सत्यापन अभियान के अंतर्गत मुखानी और रामनगर क्षेत्र में पुलिस ने व्यापक सत्यापन अभियान चलाया।

ADVERTISEMENTS Ad

मुखानी क्षेत्र में सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी हल्द्वानी के नेतृत्व में  अमर चंद्र शर्मा प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी,  सुशील जोशी प्रभारी थाना बनभूलपुरा, विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम,  निरीक्षक ललिता पांडे,  दिनेश जोशी थानाध्यक्ष मुखानी समेत पुलिस की टीमों द्वारा कटघरिया, आम्रपाली क्षेत्र पनियाली, लामाचौड़ क्षेत्र कुसुमखेड़ा, प्रेमपुर लॉसज्ञानी, आरटीओ रोड सहित अन्य स्थान पर सत्यापन अभियान चला कर कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

कुल कार्यवाही का विवरण-

■ कुल सत्यापन किया गया – 180
सत्यापन न करने पर चालानी कार्यवाही–102 व्यक्तियों पर (81 पुलिस अधिनियम अंतर्गत) जुर्माना- ₹ 25,500 रुपये
■ कुल भवन स्वामी, दुकान मालिक व ठेकेदारों के कोर्ट चालान-3 व्यक्तियों पर
■ कुल जुर्माना – ₹30,000

इसके अतिरिक्त रामनगर क्षेत्र में सीओ रामनगर श्री सुमित पांडे के नेतृत्व में निरीक्षक श्री विपिन पांडे, निरीक्षक श्री दिनेश फर्त्याल, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक सुनील धनिक सहित पुलिस टीम द्वारा खताड़ी, गुलरघाटी, पुछड़ी, बमबाघेर, पीरुमदारा, टांडा क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाकर कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश


कुल कार्यवाही का विवरण-

■ कुल सत्यापन किया गया –250
सत्यापन न करने पर चालानी कार्यवाही– 111 व्यक्तियों पर (81 पुलिस अधिनियम अंतर्गत) जुर्माना- 31500 रुपये
■ कुल भवन स्वामी, दुकान मालिक व ठेकेदारों के कोर्ट चालान-14 व्यक्तियों पर
■ कुल जुर्माना – ₹1,40,000

>नैनीताल पुलिस की अपील:-

     जनपदवासियों से अनुरोध है कि किरायेदारों, कामगारों, घरेलू सहायकों तथा बाहरी व्यक्तियों का समय से सत्यापन अवश्य कराएं और अपने परिवार एवं समाज को सुरक्षित बनाने में अपना योगदान दें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉